ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: वेस्ट स्थित संपूर्णम सोसाइटी में हरियाली तीज का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर तीज के पारंपरिक रंग, संस्कृति और उल्लास को जीवंत किया।
कार्यक्रम का आयोजन समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक सरिता तिवारी एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सोनी प्रसाद, सुनीता माथुर, श्वेता मिश्रा एवं शालिनी विशाल का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं ने सभी का उत्साह बढ़ाया। संपूर्णम तीज क्वीन का खिताब शोभा जी ने जीता, जबकि संपूर्णम ब्यूटी का खिताब साक्षी के नाम रहा।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सोसाइटीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें