नई दिल्ली/ फेस वार्ता: भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड boAt ने होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट का विस्तार करते हुए CineHead F1 सीरीज़ के साथ स्मार्ट प्रोजेक्टर बाजार में कदम रखा है। नई सीरीज़ में CineHead F1 और CineHead F1 Pro शामिल हैं। दोनों मॉडल Official Google TV 5.0, 1080p Full HD नेटिव रिजॉल्यूशन के साथ 4K सपोर्ट और Dolby Audio जैसे फीचर्स से लैस हैं।
CineHead F1 सीरीज़ को फिल्मों, OTT कंटेंट, स्पोर्ट्स और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट दिखाने में सक्षम हैं। Google TV के जरिए यूजर्स को हजारों ऐप्स, Google Assistant, Kids Mode और सर्टिफाइड स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
F1 Pro में ज्यादा ब्राइटनेस और दमदार ऑडियो
CineHead F1 Pro में 500 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 10W स्पीकर दिया गया है, जबकि CineHead F1 में 300 ANSI ल्यूमेंस और 6W स्पीकर मिलता है। दोनों मॉडल ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन जैसे स्मार्ट ऑटो-सेटअप फीचर्स के साथ आते हैं।
₹32,999 से शुरू कीमत
CineHead F1 Pro की कीमत ₹32,999 रखी गई है। यह boAt की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। CineHead F1 को कंपनी इस महीने के अंत में लॉन्च करने की तैयारी में है। सीरीज़ को भारत में डिजाइन/निर्माण के साथ होम एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो के विस्तार के तौर पर पेश किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें