Top News

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज ने Outcome-Based Education (OBE) पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, 8 अगस्त 2026: आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने संकाय सदस्यों के लिए Outcome-Based Education (OBE) पर एक कार्यशाला का आयोजन भाभा हॉल में किया।
यह कार्यशाला निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और डीन अकादमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें NBA विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यशाला में OBE के प्रमुख पहलुओं जैसे कोर्स आउटकम्स, प्रोग्राम आउटकम्स, CO–PO/PSO मैपिंग, अटेनमेंट, असेसमेंट प्रैक्टिसेज और NBA डॉक्यूमेंटेशन पर चर्चा की गई।
इस कार्यशाला ने संकाय सदस्यों को OBE के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यवस्थित डॉक्यूमेंटेशन और सतत सुधार के महत्व पर व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान किया।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की प्रमुख डॉ. जया सिन्हा ने निदेशक, डीन अकादमिक्स, NBA विशेषज्ञों और सभी संकाय सदस्यों के प्रति उनके मार्गदर्शन, सक्रिय सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
यह कार्यशाला आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और Outcome-Based Teaching & Learning Practices को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Post a Comment

और नया पुराने