Top News

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने जमकर किया उत्सव का आनंद

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों और रोटेरियन स्पाउसेज ने हर्षोल्लास के साथ तीज पर्व मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
क्लब की प्रथम महिला तरूणा गर्ग ने बताया कि गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी महिलाओं के लिए विशेष तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न गेम्स में हिस्सा लिया, जमकर डांस किया और झूला झूलकर तीज पर्व का आनंद उठाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रो0 स्वाति गुप्ता ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता शर्मा एवं हिमानी वार्ष्णेय उपस्थित रहीं।
सुधा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में तैयार होकर पहुंचीं और मेहंदी लगाकर तीज की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वादिष्ट चाट और भोजन का सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन युक्ति बंसल एवं अवनी गर्ग ने किया। मनोरंजक खेलों, संगीत, नृत्य और झूले के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और तीज पर्व की पारंपरिक उमंग को जीवंत किया।
तीज महोत्सव में ऋतु जैन, पूजा शर्मा, प्रीति राठी, सरिता शर्मा, सुनीता कसाना, प्रीति अग्रवाल, अंजलि बंसल, शीतल गर्ग, निधि गर्ग, अनीता आर्य, मेघा गोयल सहित अन्य रोटेरियन स्पाउसेज ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने