ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता 08 अगस्त 2026: भारत के हॉस्पिटैलिटी, HORECA और फूडसर्विस क्षेत्र के प्रमुख मंच इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के 9वें संस्करण का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में शानदार समापन हुआ। चार दिनों में 40,000+ ट्रेड विज़िटर्स ने एक्सपो का दौरा किया, जबकि 1,000+ प्रदर्शक ब्रांड्स ने 10,000+ वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में अपने उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया।
एक्सपो में होटल मालिकों एवं ऑपरेटर्स, प्रोक्योरमेंट प्रमुखों, शेफ्स, रेस्टोरेंट संचालकों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, कंसल्टेंट्स, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स, फूडसर्विस प्रोफेशनल्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के निर्णयकर्ताओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। India Exposition Mart Ltd. (IEML) द्वारा आयोजित IHE 2026 हॉस्पिटैलिटी, HORECA और फूडसर्विस इकोसिस्टम का एक जीवंत वार्षिक संगम बनकर उभरा।
डॉ. राकेश कुमार ने उद्योग के विश्वास और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा, IHE 2026 के सफल समापन पर डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, India Exposition Mart Ltd. (IEML) ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की जबरदस्त भागीदारी और मंच पर निरंतर विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “IHE 2026 हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की ऊर्जा, उद्यमशीलता और भविष्य के लिए सामूहिक दृष्टिकोण का उत्सव रहा है। हम पूरी हॉस्पिटैलिटी बिरादरी—हमारे प्रदर्शकों, खरीदारों, साझेदारों, उद्योग संघों, शेफ्स, डिजाइनर्स, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स और विज़िटर्स—के प्रति हृदय से आभारी हैं, जिन्होंने IHE पर अपना विश्वास जताया और इस संस्करण को सफल बनाया। मजबूत भागीदारी, सार्थक कारोबारी संवाद और विचारों के जीवंत आदान-प्रदान ने यह साबित किया है कि IHE अब ऐसा मंच बन चुका है, जिसे उद्योग अपना मानता है और जिस पर विश्वास करता है।”
IHE 2026 का यह व्यापक प्रभाव ऐसे समय में देखने को मिला है जब भारत का पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2023 में घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या 2.51 अरब रही, जबकि 2024 में विदेशी पर्यटकों का आगमन 9.95 मिलियन तक पहुंचा। 2023-24 में पर्यटन का भारत की GDP में अनुमानित योगदान 5.22% रहा और इस क्षेत्र ने लगभग 84.63 मिलियन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगारों को समर्थन दिया।
सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं में भी पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी को आर्थिक विकास, रोजगार और क्षेत्रीय विकास के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय और NITI Aayog की 2026 की रिपोर्ट “Unlocking Growth in Tourism and Hospitality Sector” में सरल नियमन, अधिक निवेश, Ease of Doing Business और सतत विकास पर जोर दिया गया है।
भारत का accommodation landscape भी तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक होटल और रिसॉर्ट्स के साथ-साथ होमस्टे, बुटीक प्रॉपर्टीज, सर्विस्ड accommodation और Airbnb जैसे प्लेटफॉर्म आधारित स्टे मॉडल भी हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं। इस बदलाव के साथ सोर्सिंग की जरूरतें भी अधिक विविध हो रही हैं—रूम एमेनिटीज, हाउसकीपिंग, फूडसर्विस, किचन इक्विपमेंट, इंटीरियर्स, टेक्नोलॉजी, वेलनेस, डिजाइन और गेस्ट-एक्सपीरियंस सॉल्यूशंस तक।
यही वह महत्वपूर्ण गैप है जिसे IHE 2026 ने प्रभावी रूप से भरा। Nirmal Khandelwal, Chairman, FCML Distributors Ltd., ने integrated hospitality solutions की आवश्यकता पर कहा: “आज हॉस्पिटैलिटी स्पेसेज केवल खूबसूरती से नहीं, बल्कि अनुभवों से भी परिभाषित होते हैं। IHE एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है, जहां हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि ऐसे संपूर्ण समाधान खोजते हैं जो functionality, design excellence और business value को एक साथ जोड़ते हैं।”
IHE 2026 ने हॉस्पिटैलिटी व्यवसायों की विविध आवश्यकताओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया। प्रदर्शनी में हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल सप्लाइज, कमर्शियल किचन्स, फूडसर्विस इक्विपमेंट, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी, स्मार्ट हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजीज, इंटीरियर्स, वेलनेस, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी, लाइटिंग, फर्निशिंग और हॉस्पिटैलिटी डिजाइन सहित विभिन्न श्रेणियों के समाधान प्रदर्शित किए गए। PPFI B2B Meets ने प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स और समाधान प्रदाताओं के बीच सीधे कारोबारी संवाद को मजबूत किया। Amarjit Singh Ahuja, President, Purchasing Professional Forum India (PPFI) ने कहा, “आज प्रोक्योरमेंट केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि innovation, sustainability और trusted partnerships के माध्यम से long-term value तैयार करने का विषय है। IHE एक ऐसा महत्वपूर्ण मंच बन चुका है जहां प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स सीधे solution providers से जुड़ सकते हैं, emerging technologies की जानकारी हासिल कर सकते हैं और हॉस्पिटैलिटी सप्लाई चेन को मजबूत करने वाली साझेदारियां बना सकते हैं।”
IHE 2026 को हॉस्पिटैलिटी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत के कई प्रतिष्ठित दिग्गजों की उपस्थिति ने विशेष महत्व प्रदान किया।
एक टिप्पणी भेजें