Top News

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की विशेष प्रार्थना सभा, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की विशेष प्रार्थना सभा, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा VII-'अ' के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना को जागृत करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल, हेड बॉय मुदित पालीवाल, हेड गर्ल शताशा शर्मा एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और देश के गौरवपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए।
सभा के दौरान कक्षा-3 की छात्रा वेदांशी ने देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान को याद किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उनका जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प भी है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत और नृत्य रहा। जोश एवं उत्साह से भरपूर प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की ओर से श्रीमती नीति चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को एकता, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व से अवगत कराया।
विशेष प्रार्थना सभा ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भी प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया।

Post a Comment

और नया पुराने