Top News

जाट समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जाट समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं द्वारा सेक्टर पाई-2 स्थित स्वर्ण पैलेस में हरियाली तीज का उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में महिलाओं का स्वागत श्रीमती सीमा चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी पूनिया एवं श्रीमती अनीता चौधरी ने किया। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज की सबसे बुजुर्ग महिला श्रीमती प्रेमवती जी ने महिलाओं को हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति चौधरी ने किया।
हरियाली तीज के अवसर पर नवविवाहित महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक संगीत के साथ लोकगीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
प्रतियोगिताओं में कृष्णा चौधरी, नीता नादर और अनुपमा अत्री तीज क्वीन रहीं। विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तारा चौधरी, प्रविता सिंह, गीता सिंह, संगीता चौधरी, सरला चौधरी, रीना चौधरी, ज्योति सिंह, सरोज चौधरी सहित समाज की अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

और नया पुराने