ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेनो, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा क्लब के सर्विस प्रोजेक्ट के अंतर्गत रामकौर बालिका हाई स्कूल दुजाना में 100 बच्चों को स्कूल ड्रेस व स्कूल ऑफिस के लिए 1 अलमारी व भेंट की गई व 50 पौधे भी लगाएं
क्लब अध्यक्ष रो० निखिल गर्ग ने बताया कि क्लब द्वारा स्कूल में पिछले कई वर्षो से बच्चों को स्कूल बैग व ड्रेस ,स्टेशनरी भेंट किये जाते रहे हैं। गत वर्ष के स्कूल प्रबंधक हितेंद्र नागर जी ने इस वर्ष भी बच्चों के लिये स्कूल ड्रेस व एक अलमारी का क्लब से सहयोग करने का अनुरोध किया था l जिसे क्लब ने सहर्ष स्वीकार कर उक्त सामान का प्रबंध किया।
इस अवसर पर इस वर्ष के प्रबंधक जितेन्द्र नागर जी, रो0 सौरभ बंसल, रो0 ऋषि के अग्रवाल, रो0 राहुल शर्मा, रो0 संजय गर्ग,रो0 रंजीत सिंह, रौ० मोहित सिंगल ,रौ० के के शर्मा व स्कूल से अन्य बुजुर्ग लोग मौजूद रहे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी
रो0 विनोद कसाना ने दी
एक टिप्पणी भेजें