Top News

भारतीय किसान यूनियन (भानु) की एक बैठक आयोजित की गई।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएडा में महावीर नागर के आवास पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा की गई।
बैठक में किसानों के हितों एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा संगठन की आगामी रणनीति तय की गई।
इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गईमहावीर नागर – राष्ट्रीय महामंत्री
 गजेंद्र नागर – प्रदेश उपाध्यक्ष
अजब सिंह – जिला महासचिव
वीरेंद्र चावडा – जिला महासचिव
पिंकेश नागर – वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष
धर्मेंद्र – तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मदन कसाना – जिला महामंत्री
वीरेंद्र सिंह – जिला सचिव
 सुदेश नागर – जिला महामंत्री
बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि इन नियुक्तियों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा किसानों के हितों की लड़ाई को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने