Top News

मंगलमय कॉलेज एमबीए प्लस प्लस”, “बीबीए प्लेटिना” और “बीटेक एडवांस” जैसे आकर्षक नामों वाले कोर्स के नाम पर दोगुनी फीस वसूल रहा है : अरुण नागर।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:ग्रेटर नोएडा अल्फा फर्स्ट ब्लॉक सी के मार्केट स्थित  ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान बताया Mangalmay College of Engineering and Management में छात्रों के कथित शोषण और अनियमितताओं के खिलाफ छात्र अधिकार संघ ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन ने1अप्रैल को धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।
यह घोषणा सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।छात्र अधिकार संघ के संस्थापक अरुण नागर  ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों से “एमबीए प्लस प्लस”, “बीबीए प्लेटिना” और “बीटेक एडवांस” जैसे आकर्षक नामों वाले कोर्स के नाम पर दोगुनी फीस वसूल रहा है, जबकि डिग्री के समय केवल सामान्य एमबीए, बीबीए और बीटेक की डिग्री ही दी जाती है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से इस मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हॉस्टल और खानपान पर भी गंभीर आरोप
संघ ने हॉस्टल की खराब स्थिति, साफ-सफाई की कमी और भोजन में कीड़े मिलने जैसी शिकायतें भी सामने रखीं। एक वायरल वीडियो के बाद फूड इंस्पेक्टर द्वारा कॉलेज का निरीक्षण किया गया और खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्लेसमेंट पर सवाल, मान्यता पर भी उठे मुद्दे
छात्र अधिकार संघ का आरोप है कि कॉलेज में प्लेसमेंट केवल दिखावे तक सीमित है। वहीं, आरटीआई से मिली जानकारी के हवाले से दावा किया गया कि Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University और Chaudhary Charan Singh University ने इन विशेष कोर्सों को मान्यता नहीं दी है और केवल सामान्य कोर्स ही अधिकृत हैं।
500 से ज्यादा छात्र होंगे शामिल!
प्रेस वार्ता में Arun Nagar ने बताया कि 1 अप्रैल को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में 500 से अधिक छात्र भाग लेंगे। इस आंदोलन का उद्देश्य कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाकर छात्रों की मांगों का समाधान कराना है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी नजरें
धरना प्रदर्शन को लेकर अब जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं। छात्र अधिकार संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकार, पारदर्शिता और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की लड़ाई का प्रतीक है।

Post a Comment

और नया पुराने