Top News

2. शूटिंग चैंपियनशिपसीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I शूटिंग चैंपियनशिप: सटीक निशाने से खिलाड़ियों ने जीता दिल, कई वर्गों में शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:
 लॉन टेनिस चैंपियनशिप
सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I लॉन टेनिस चैंपियनशिप: रोमांचक मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ
ग्रेटर नोएडा, 21 जुलाई। जयपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 के दूसरे दिन प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों के बाद अब क्वार्टर फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।
अंडर-19 बालक वर्ग में मयूर स्कूल, डीपीएस नोएडा और स्टेप बाय स्टेप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में आरएएन पब्लिक स्कूल, कौशल्या, डीपीएस गोविंदपुरम, जेबीएम ग्लोबल स्कूल (सेक्टर-132) और मेजबान जयपी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।
अंडर-17 बालक वर्ग में शिव नादर स्कूल, रामग्या स्कूल और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली जीत हासिल की। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में दयावती मोदी अकादमी, डीपीएस गामा और एपीजे स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर का टिकट कटाया।
अंडर-14 बालक वर्ग में रामग्या स्कूल, समरविल स्कूल, खेतान पब्लिक स्कूल और अल्मा मैटर स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और लोटस वैली स्कूल की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।
अब प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें उत्तर भारत के शीर्ष युवा खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। एचओडी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) सुश्री नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का सफल संचालन लॉन टेनिस प्रभारी सचिन कुमार एवं कमल सिंह रावत के नेतृत्व में किया जा रहा है।
2. शूटिंग चैंपियनशिप
सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I शूटिंग चैंपियनशिप: सटीक निशाने से खिलाड़ियों ने जीता दिल, कई वर्गों में शानदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा, 21 जुलाई। जयपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों की एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अंडर-14 एयर पिस्टल वर्ग में माही त्यागी (एसएमटी ब्रह्मा देवी एस.बी.वी. मंदिर, हापुड़) ने 375 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दिशी चौधरी 355 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-14 एयर राइफल स्पर्धा में आन्वी सिंह (एसएजे स्कूल, वसुंधरा) ने 395 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। आस्था राठौर (इकोले ग्लोबेल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून) 376 अंकों के साथ उपविजेता रहीं।
अंडर-17 एयर राइफल में खुशी चौधरी (आर्मी पब्लिक स्कूल, आगरा कैंट) ने 398 अंकों के साथ स्वर्णिम प्रदर्शन किया, जबकि सोम्या त्यागी (एसएमटी ब्रह्मा देवी एस.बी.वी. मंदिर, हापुड़) 395 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 एयर पिस्टल वर्ग में जानवी सिंह (रेनेसां स्कूल, बुलंदशहर) और मानिष्का चौधरी (गॉडविन पब्लिक School, मेरठ) ने समान 369 अंक बनाए। बेहतर 10X स्कोर के आधार पर जानवी सिंह को विजेता घोषित किया गया।
अंडर-19 एयर राइफल में माही चौधरी (एसएमटी ब्रह्मा देवी एस.बी.वी. मंदिर, हापुड़) ने 395 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रुमैसा अलीया (डीपीएस गामा, ग्रेटर नोएडा) 392 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-19 एयर पिस्टल स्पर्धा में आकांक्षा भास्कर (दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद) और अभिलाषा शर्मा (तुलसीराम महेश्वरी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर) ने समान 367 अंक बनाए। बेहतर 10X स्कोर के आधार पर आकांक्षा भास्कर को प्रथम स्थान दिया गया।
विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शूटिंग जैसे खेल विद्यार्थियों में धैर्य, एकाग्रता और मानसिक संतुलन विकसित करते हैं। एचओडी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) सुश्री नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। प्रतियोगिता प्रभारी आकाश शर्मा तथा ओलंपियन दीपक कुमार की तकनीकी देखरेख में सभी स्पर्धाएं निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जा रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने