ग्रेटर नोएडा/मथुरा फेस वार्ता:जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए ज़ी न्यूज़ के प्रतिष्ठित "आइडियाज़ ऑन एजुकेशन" शिखर सम्मेलन में सहभागिता की। संस्थान के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने "डिग्री पूरी, स्किल अधूरी" विषय पर आयोजित विशेष पैनल चर्चा में भाग लेते हुए शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं पर अपने विचार साझा किए।
देशभर के शिक्षा विशेषज्ञों और उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच अपने संबोधन में कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री रोजगार की गारंटी नहीं है। विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यावहारिक कौशल, नवाचार और वास्तविक कार्य अनुभव से भी लैस होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि संस्थागत रैंकिंग किसी संस्थान का लक्ष्य नहीं, बल्कि मजबूत शैक्षणिक आधार, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और उद्योग-संरेखित पाठ्यक्रम का स्वाभाविक परिणाम होती है। जब शिक्षा की गुणवत्ता, शोध संस्कृति और व्यावहारिक प्रशिक्षण एक साथ आगे बढ़ते हैं, तब प्रतिष्ठा और पहचान स्वतः प्राप्त होती है।कार्तिकेय अग्रवाल ने हैंड्स-ऑन लर्निंग यानी अनुभव-आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीकों और वास्तविक औद्योगिक प्रणालियों के साथ कार्य करने का अवसर भी मिलना चाहिए, ताकि वे पहले दिन से ही उद्योग के लिए तैयार हों।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से जी एल बजाज ने सिस्को, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स, कैपजेमिनी और एडब्ल्यूएस (AWS) जैसी वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारियां स्थापित की हैं। इन सहयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग-स्तरीय प्रशिक्षण, वैश्विक प्रमाणपत्र और नवीनतम तकनीकों पर आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्तिकेय अग्रवाल को सम्मानित किया। यह सम्मान जी एल बजाज की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और कौशल-आधारित शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण माना गया।
जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की यह सहभागिता संस्थान के उस सतत प्रयास को रेखांकित करती है, जिसके माध्यम से वह शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करते हुए ऐसे पेशेवर तैयार कर रहा है, जो भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।
एक टिप्पणी भेजें