Top News

देश बचाओ मोर्चा की महापंचायत रोकना सरकार की तानाशाही – भारतीय किसान यूनियन (बलराज) बलराज भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष।

दादरी/ फेस वार्ता: देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर आयोजित प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दिल्ली कूच करने वाले थे।
लेकिन देर रात से ही उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाले भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनके घरों पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया।राष्ट्रीय कार्यालय पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी अपने साथियों के साथ दिल्ली कूच के लिए निकले, पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे किसानों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। सरकार पुलिस के बल पर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आंदोलन और अधिक मजबूत होगा। यह समझौता किसानों, कृषि और देश के हितों के खिलाफ है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) इस जनविरोधी नीति का पुरजोर विरोध करती है और देशभर के किसानों से एकजुट होकर संघर्ष में शामिल होने का आह्वान करती है।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने घोषणा की है कि अब 23 जुलाई को पुनः दिल्ली कूच किया जाएगा और ट्रेड डील के विरोध में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। सरकार चाहे जितनी भी दमनकारी कार्रवाई कर ले, किसान अपने अधिकारों और देशहित के मुद्दों पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविंदर भाटी, मेरठ मंडल उपाध्यक्षp रवीन्द्र भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. खालिद मसूरी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष संदीप राणा, हापुड़ जिलाध्यक्ष महेश शिशौदिया, जिला संगठन मंत्री संजय चौधरी, जरीफ दादरी, गाजियाबाद जिला कोषाध्यक्ष साजिद, गाजियाबाद जिला सचिव सैदू हसन, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रोहतास प्रजापति, गाजियाबाद जिला संगठन मंत्री रियाज राणा, जिला प्रचार मंत्री नौशाद मसूरी, रफीक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बात की जानकारी जनकारी किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी  ने दी 

Post a Comment

और नया पुराने