Top News

रोटरी क्लब और भारत विकास परिषद की संयुक्त पहल, फलदार व पुष्पीय पौधों से सजेगा संस्थान परिसर

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ताग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा एवं भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में 54 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इनमें इमली, अमरूद, आम और जैस्मिन सहित फलदार, पुष्पीय एवं हरित प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारी भी है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि हर पौधा बेहतर और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में मोहित बंसल, मुकुल गोयल, सविता शर्मा, आलोक गोयल, कपिल गर्ग, सुमित माहेश्वरी, कपिल शर्मा, अरुण अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव सहित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के मेजर जनरल राजेंद्र बाना (डायरेक्टर), कर्नल दिनेश कुमार त्यागी, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव तथा संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने