Top News

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: घायल महिला से मिले विधायक धीरेन्द्र सिंह, सौंपा 50 हजार का सहायता चेक

जेवर/ फेस वार्ता: यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में 9 लोगों की मौत, आरोग्य हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक ने जाना रेखा भारद्वाज का हाल
यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर पर बीती रात डबल डेकर बस में आग लगने की दर्दनाक घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल श्रीमती रेखा भारद्वाज का उपचार जेवर स्थित आरोग्य हॉस्पिटल में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायल महिला को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की थी।
गुरुवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह आरोग्य हॉस्पिटल पहुंचे और घायल रेखा भारद्वाज से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उन्हें सौंपा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायल महिला के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी भी ली तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख की भरपाई किसी भी सहायता से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायल महिला को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।उन्होंने हादसे में मृत लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही घायल रेखा भारद्वाज के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Post a Comment

और नया पुराने