Top News

ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञ व्याख्यान, छात्रों को बताया डिग्री से आगे नौकरी बाजार की वास्तविक जरूरतें

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIT) के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) की ओर से “वास्तविक जॉब मार्केट को समझना: कंपनियां डिग्री के अलावा उम्मीदवारों में क्या देखती हैं” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के चेयरमैन श्री बिशन लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में mSpace, Axis Max Life के एसोसिएट प्रोडक्ट मैनेजर श्री नेग्राह एस. ने छात्रों को मौजूदा रोजगार बाजार की बदलती आवश्यकताओं और कंपनियों की अपेक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी एवं प्रोफेशनल स्किल्स और कार्यक्षमता भी रोजगार हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विशेषज्ञ ने छात्रों के साथ इंडस्ट्री की अपेक्षाओं, आवश्यक कौशल, रोजगार क्षमता, करियर की तैयारी और व्यावहारिक दक्षताओं जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते जॉब मार्केट के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और अपने प्रोफेशनल कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
व्याख्यान के दौरान छात्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञ से विभिन्न सवाल पूछे। संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक जरूरतों को समझने का अवसर मिला।
संस्थान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, GNIT के निदेशक प्रो. (डॉ.) परविंदर बंगड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस तरह के उद्योगोन्मुखी कार्यक्रमों को छात्रों के समग्र विकास और बेहतर करियर तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

Post a Comment

और नया पुराने