Top News

EPFO की नई गाइडलाइंस पर IBA की जागरूकता कार्यशाला

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में “EPFO Latest Guidelines & Scheme Awareness Program” का आयोजन एक्सेडी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नंबर-9, उद्यम केंद्र, इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यशाला में 100 से अधिक उद्यमियों, HR प्रमुखों, अकाउंट्स, पेरोल एवं कंप्लायंस अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों को EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस, महत्वपूर्ण बदलावों, डिजिटल सेवाओं और नई योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि उद्यमी समयबद्ध तरीके से वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित कर सकें और अनावश्यक प्रशासनिक एवं आर्थिक परेशानियों से बच सकें।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 श्री वैभव सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रवर्तन अधिकारी श्री रमाकांत यादव ने भी उद्यमियों को EPFO से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी और उनके सवालों का समाधान किया।
नई योजनाओं और डिजिटल सेवाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
कार्यशाला में Employees' Enrolment Campaign–2026, Vishwas Scheme–2026, UAN एवं e-Nomination, EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस, ऑनलाइन सेवाएं एवं डिजिटल सुविधाएं, Employers Compliance एवं वैधानिक दायित्व तथा EPF, EPS एवं EDLI योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र रहा। इसमें उद्यमियों ने PF से संबंधित अपनी व्यावहारिक समस्याएं और अनुपालन संबंधी प्रश्न विशेषज्ञों के समक्ष रखे। श्री वैभव सिंह एवं श्री रमाकांत यादव ने प्रश्नों का सरल एवं व्यावहारिक समाधान बताते हुए उद्यमियों को विभागीय योजनाओं और ऑनलाइन सुविधाओं के बेहतर उपयोग की जानकारी दी।IBA अध्यक्ष ने बताया जागरूकता को अनुपालन की कुंजी
IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल औद्योगिक समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ संवाद स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर नियमों और योजनाओं की सही जानकारी मिलने से उद्यमी बेहतर अनुपालन कर सकते हैं और अनावश्यक नोटिस, ब्याज, दंड एवं विवादों से बच सकते हैं।
उन्होंने कहा कि IBA भविष्य में भी विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे उद्योग और शासन के बीच संवाद एवं सहयोग और मजबूत हो।
EPFO कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : वैभव सिंह
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 श्री वैभव सिंह ने कहा कि EPFO का उद्देश्य कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतिष्ठानों को वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन में सहयोग देना भी है। उन्होंने Employees' Enrolment Campaign–2026 एवं Vishwas Scheme–2026 को उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिष्ठानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि EPFO द्वारा उद्योगों को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
EXEDY India Limited ने किया आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम के मेजबान EXEDY India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री Hidetaka Endo एवं AGM (HR) श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उद्यमियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंपनी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यशाला में IBA महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी, श्री राजेश खन्ना, श्री अजय राना, डॉ. खुशबू सिंह, श्री हर्ष तोमर, श्री अरविंद भाटी, श्री संजय पांचाल, सुश्री सिमरन खत्री, श्रीमती पूनम यादव, डॉ. चंचल वार्ष्णेय, पूरन जोशी, अखिल सक्सेना, अनुपम जैन, राहुल त्यागी एवं सिमरजीत सिंह सहित 100 से अधिक उद्यमी एवं औद्योगिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय एवं पदाधिकारियों ने EXEDY India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री Hidetaka Endo, AGM (HR) प्रदीप कुमार शर्मा एवं पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था, आतिथ्य और जलपान की व्यवस्था के लिए भी धन्यवाद दिया।
उद्यमियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक रूप से उपयोगी बताते हुए IBA के प्रयास की सराहना की। उद्यमियों ने कहा कि EPFO जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम उद्योगों को नियमों की सही जानकारी देने और वैधानिक अनुपालन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने