Top News

शहीद दरियाव सिंह की स्मृति में आयोजित कुश्ती दंगल में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया निमंत्रण।

विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, शहीदों के बलिदान को बताया देश की अमूल्य धरोहर
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा शहीद दरियाव सिंह की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले भव्य कुश्ती दंगल समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया गया।
विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें कुश्ती दंगल समारोह में पधारने का आमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष जयवीर पहलवान सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगल कमेटी के अध्यक्ष जयवीर पहलवान को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहीद दरियाव सिंह जैसे राष्ट्रनायकों का बलिदान हमारे देश की अमूल्य धरोहर है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में विदेशी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाले इस वीर माटी के लाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा, “ऐसे महान सपूतों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज हम सभी आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”
इस अवसर पर चैनपाल प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी गौतमबुद्ध नगर, आजाद खटाना, मोहित दक्ष, बोबू पहलवान, जितेंद्र नागर, तरुण भाटी और योगराज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शहीदों की स्मृति को समर्पित आयोजन
शहीद दरियाव सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाला यह कुश्ती दंगल क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान को समर्पित है। आयोजन समिति द्वारा समारोह को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने