Top News

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, में विश्व ओजोन दिवस एवं राष्ट्रीय अभियंता दिवस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, 15 सितंबर 2026: आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर “Cooler Campus, Greener Future: Youth Action through Mission LiFE” विषय पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम TERI-EIACP, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), भारत सरकार के सहयोग तथा Skill Samariddhi के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम विश्व ओजोन दिवस 2026 की थीम “Global Action for a Cooler Planet” तथा भारत सरकार के Mission LiFE (Lifestyle for Environment) के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों को ओजोन परत संरक्षण, सतत शीतलन, ऊर्जा दक्षता, जलवायु कार्रवाई तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ओजोन संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्मार्ट कूलिंग एवं ऊर्जा दक्षता, Mission LiFE के अंतर्गत टिकाऊ जीवनशैली तथा शोध एवं नवाचार के माध्यम से जलवायु-अनुकूल भविष्य के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि शैक्षणिक संस्थान ऊर्जा संरक्षण, कुशल कूलिंग सिस्टम, जिम्मेदार उपभोग एवं हरित परिसर जैसी पहलों के माध्यम से ‘Living Laboratories’ की भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में सागर चौधरी, संस्थापक, Skill Samariddhi; श्री शौर्य आनंद, एसोसिएट फेलो, Earth Science and Climate Change Division, TERI; डॉ. आशा पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर, Department of Environmental Science, Gautam Buddha University, Greater Noida; तथा सुश्री राशि श्रीवास्तव, कंसल्टेंट, TERI ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में सहभागिता की।
विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन डॉ. दीपा सिंह एवं श्री ऋषि मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को प्रो. (डॉ.) संजय यादव, डीन, Student Welfare का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। साथ ही डॉ. ओ.पी. चौधरी, हेड, ASH Department के महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर विशेष आयोजन
इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के Department of Computer Science & Engineering (CSE) द्वारा उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार एवं निरंतर सीखने के महत्व पर एक विशेष आमंत्रित व्याख्यान (Invited Talk) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अनुराग सिंह, प्रोफेसर एवं हेड, Computer Centre, NIT Delhi मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार, निरंतर सीखने तथा इंजीनियरिंग एवं तकनीकी क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
डॉ. अनुराग सिंह ने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप अपने कौशल को निरंतर विकसित करने, नवाचार की भावना को बढ़ावा देने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों को एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् से सीधे संवाद करने और स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए अवसरों को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर डॉ. मयंक गर्ग, डायरेक्टर; डॉ. विष्णु शर्मा, डीन एकेडमिक्स; डॉ. जया सिन्हा, HOD (CSE); डॉ. संध्या उमराव, HOD (CSE-AIML); डॉ. निशांत गुप्ता एवं डॉ. अनुज सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नवाचार, कौशल विकास, सतत सीखने और भविष्य के लिए तैयार इंजीनियरिंग प्रोफेशनल बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला रहा।
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा आयोजित इन दोनों पहलों ने यह संदेश दिया कि तकनीकी शिक्षा, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, नवाचार और युवा शक्ति मिलकर एक अधिक टिकाऊ, सक्षम एवं भविष्य के लिए तैयार समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कॉलेज विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने तथा उन्हें कुशल और भविष्य-उन्मुख इंजीनियरिंग पेशेवर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Post a Comment

और नया पुराने