ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने 'नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड्स 2026' में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ी है।
यह रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के पूरे परिवार के लिए वास्तव में गर्व और यादगार पल था। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन स्कूलों को दिया जाता है जिन्होंने एकेडमिक एक्सीलेंस (शैक्षणिक उत्कृष्टता), इनोवेशन (नवाचार) और प्रभावशाली शैक्षिक तरीकों के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाई है। स्कूल ने उत्तर प्रदेश राज्य में "शिक्षकों की क्षमता" (Competency of teachers) की श्रेणी में यह पुरस्कार हासिल किया।
यह पुरस्कार 10 सितंबर 2026 को द वेस्टिन गुड़गांव में आयोजित एक शानदार समारोह में प्रदान किए गए। स्कूल की प्रिंसिपल, सुश्री सुधा सिंह ने गर्व के साथ यह पुरस्कार प्राप्त किया।
स्कूल इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने में कड़ी मेहनत, समर्पण, समर्थन और सहयोग के लिए पूरे स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों को बधाई देता है।
स्कूल अपने सम्मानित मेंटर्स, डॉ. ए. एफ. पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम ग्रेस पिंटो का भी दिल से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने स्कूल को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी दूरदर्शी लीडरशिप, लगातार प्रोत्साहन और अटूट समर्थन दिया
एक टिप्पणी भेजें