Top News

उमा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: उमा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें उपहार भेंट कर अपने प्रेम, सम्मान एवं आभार को व्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और गर्व की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर आदरणीय चेयरमैन विपिन भाटी जी ने शिक्षकों को अपने प्रेरणादायक एवं आत्मीय शब्दों से संबोधित किया। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को विद्यालय और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में एमडी सचिन चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। साथ ही डायरेक्टर प्रिंसिपल सुनीता शर्मा एवं प्रिंसिपल संजय शर्मा जी ने शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस का उत्सव मनाया और सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस समारोह में शिक्षक और विद्यार्थी एक साथ उत्सव के रंग में नजर आए। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, स्नेह और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।
समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस विशेष आयोजन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

और नया पुराने