ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता 10 सितंबर 2026: Accurate Institute of Management & Technology (AIMT), Greater Noida में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उच्च शिक्षा के सफर की शुरुआत के अवसर पर ‘विद्यारंभ ’26 – Orientation Ceremony’ का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी स्थित बी.बी. लाल ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में करीब 1000 नव-प्रवेशित विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ करियर निर्माण, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मंत्र उच्चारण, सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद आमंत्रित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
AIMT के निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने स्वागत संबोधन में नए विद्यार्थियों का Accurate परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज जीवन को सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण चरण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं विकासात्मक अवसरों का सकारात्मक रूप से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन जगत के प्रसिद्ध अभिनेता सुदेश बेरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने लंबे पेशेवर अनुभव और रचनात्मक क्षेत्र की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, रचनात्मक सोच तथा अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
सॉफ्टवेयर कंपनी Coforge के Associate Vice President–Human Resources श्री गौरव सोनी ने ‘How to Build & Shape a Career’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने करियर की शुरुआत से पहले अपनी क्षमताओं को पहचानने, आवश्यक Professional Skills विकसित करने तथा बदलती औद्योगिक तकनीक और आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफल करियर केवल शैक्षणिक योग्यता से नहीं, बल्कि कौशल, दृष्टिकोण, संवाद क्षमता, अनुकूलनशीलता और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से निर्मित होता है।
Supreme Court Bar Association के President डॉ. प्रदीप कुमार राय ने ‘Ethics of Education’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम न मानकर चरित्र, नैतिकता, जिम्मेदारी और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और नैतिक आचरण को सर्वोच्च महत्व देने का संदेश दिया।
सॉफ्टवेयर कंपनी EbixCash के Head HR श्री हर्ष राज जैन ने ‘Preparing Future Technocrats’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने तकनीक आधारित तेजी से बदलती दुनिया और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के संदर्भ में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में Artificial Intelligence के बढ़ते प्रभाव के साथ आगे बढ़ने तथा तकनीकी ज्ञान के साथ संवाद क्षमता, समस्या समाधान, अनुकूलनशीलता, पेशेवर व्यवहार और निरंतर नई Skills सीखने के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान B.Tech विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाला Group Dance प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान किया।
मनोरंजन सत्र में Stand-up Comedian पवन कुमार सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी, जिससे विद्यार्थियों के बीच उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, Director (PGDM) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ ‘विद्यारंभ ’26’ का समापन हुआ।
तकनीकी दक्षता के साथ AI और एडवांस ट्रेनिंग पर जोर
Accurate Group of Institutions, जिसकी स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी, विभिन्न Professional Education Disciplines में कार्यरत है। ग्रुप की चेयरपर्सन मिस पूनम शर्मा ने सभी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता की होड़ में संस्थान अपने कैंपस को वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए तैयार कर रहा है। सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को AI एवं अन्य एडवांस कम्पेटिटिव ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें उत्कृष्ट पैकेज पर चयन के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संस्थान प्लेसमेंट के क्षेत्र में पुनः नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
समग्र रूप से ‘विद्यारंभ ’26’ ने नए विद्यार्थियों का Accurate परिवार में औपचारिक स्वागत करने के साथ उन्हें शिक्षा, करियर, नैतिकता, तकनीक, नेतृत्व एवं व्यक्तिगत विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित अतिथियों के अनुभव और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों की आगामी Academic एवं Professional Journey की शुरुआत को विशेष और प्रेरणादायक बनाया।
एक टिप्पणी भेजें