Top News

साइट-4 रामलीला मैदान में 11 से 21 अक्टूबर तक साइट-4 सेंट्रल पार्क में धूमधाम से होगा विजय महोत्सव 2026 का आयोजन

विजय महोत्सव 2026 के लिए भूमि पूजन संपन्न

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 के लिए साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष विजय महोत्सव का आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में धूमधाम से किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन का आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी के सदस्यों के साथ उपस्थित धर्मप्रेमियों ने आहुति दी। पूर्णाहुति के पश्चात कमेटी अध्यक्ष स0 मंजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन संपन्न किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके उपरांत बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, योगेन्द्र भाटी डेवटा, शैलेन्द्र भाटिया, रामशरण नागर, डाo शीतला प्रसाद और ब्रजेश भाटी सहित अन्य लोगों ने विजय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिन्दुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, विजेंद्र भाटी, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, दीपक भाटी, आलोक नागर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी विनोद कसाना, मीडिया प्रभारी, श्रीरामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने