Top News

भाकियू महाशक्ति में नई जिम्मेदारियां, तीन पदाधिकारियों का मनोनयन।

सदस्यता अभियान के दौरान राकेश, कृष्ण और कमलवीर सिंह को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” तथा “भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति जिंदाबाद” के नारों के साथ एकजुटता का संदेश दिया।
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सदस्यता अभियान के तहत संगठन का विस्तार किया गया। ब्लॉक संयोजक शाहिद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए तीन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
कार्यक्रम में राकेश को ब्लॉक सचिव, कृष्ण को ब्लॉक संगठन मंत्री तथा कमलवीर सिंह को ब्लॉक महासचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों के अनुरूप किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रचार मंत्री राजकुमार अवाना, मनोज भाटी, जिला प्रचार मंत्री हरजीत भाटी, प्रदेश प्रचार महामंत्री एवं युवा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिन प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” तथा “भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति जिंदाबाद” के नारों के साथ एकजुटता का संदेश दिया।

Post a Comment

और नया पुराने