Top News

गौतमबुद्धनगर के SGST (राज्य कर विभाग) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) परीक्षित खटाना से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने आज SGST (राज्य कर विभाग), गौतम बुद्ध नगर के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) परीक्षित खटाना से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
बैठक के दौरान GST पंजीयन, एड्रेस परिवर्तन, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), कर अनुपालन सहित उद्योगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझावों से अपर आयुक्त महोदय को अवगत कराया, जिन पर उन्होंने शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। परीक्षित खटाना ने कहा कि SGST (राज्य कर विभाग) और करदाताओं के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत किया जाएगा। विभाग अब नियमित रूप से औद्योगिक क्षेत्रों एवं उद्यमियों के प्रतिष्ठानों में जाकर संवाद स्थापित करेगा, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर प्रदेश के कर संग्रहण में अग्रणी है और इसमें यहां के उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके कार्यालय के द्वार सदैव उद्यमियों के लिए खुले रहेंगे तथा कर संबंधी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
अपर आयुक्त (ग्रेड-1) परीक्षित खटाना ने कहा, "राज्य कर विभाग उद्यमियों का सहयोगी है। हमारा उद्देश्य केवल कर संग्रहण नहीं, बल्कि उद्योगों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करना और संवाद के माध्यम से प्रत्येक वास्तविक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।"
IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा, "उद्योग और प्रशासन के बीच नियमित संवाद ही विश्वास की सबसे मजबूत कड़ी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री परीक्षित खटाना जी के नेतृत्व में SGST विभाग और उद्योग जगत के बीच समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा, जिससे उद्यमियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं त्वरित समाधान प्राप्त होंगे।"
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री परीक्षित खटाना के नेतृत्व में SGST (राज्य कर विभाग) एवं उद्योग जगत के बीच समन्वय और विश्वास और अधिक मजबूत होगा, जिससे गौतम बुद्ध नगर प्रदेश में कर संग्रहण एवं औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा तथा कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने