ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता 27 जुलाई:
रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने मुंबई स्पीच एंड डिबेट लीग 2026 के चौथे संस्करण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इंडियन डिबेटिंग लीग द्वारा 25 जुलाई 2026 को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का विषय "मीडिया, मैजिक एंड पॉप कल्चर" था, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी वक्तृत्व कला, अभिनय क्षमता और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने ड्रामा अडैप्टेशन (नाटक रूपांतरण) श्रेणी में शानदार सफलता हासिल की।आर्यन शुक्ला (कक्षा VIII) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
श्राव्या सिंह (कक्षा VII) ने मिडिल कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
वैभव यति (कक्षा V) ने जूनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
उत्कर्ष सिंह (कक्षा V) को जूनियर कैटेगरी में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट स्पीकर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्पीच एवं ड्रामा प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद कौशल, मंच संचालन, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा मिली है। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए निर्णायकों और दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।
विद्यालय ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान तथा ग्रेटर नोएडा का नाम रोशन करते रहेंगे।
एक टिप्पणी भेजें