Top News

ग्रेटर नोएडा में 6 से 14 अप्रैल तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन, शोभायात्रा से होगा शुभारंभ।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा के तत्वाधान में आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक सेक्टर पाई-1 स्थित श्री धार्मिक रामलीला मैदान में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक एवं मानस मर्मज्ञ पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल, सोमवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा बिरौंडा मंदिर से प्रारंभ होकर मातृशक्ति की सहभागिता से रामलीला मैदान तक पहुंचेगी, जहां कथा स्थल की परिक्रमा भी की जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।
कथा का दैनिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
7 अप्रैल: शिव-पार्वती विवाह
8 अप्रैल: श्रीराम जन्मोत्सव
9 अप्रैल: बाल लीला एवं माता अहिल्या उद्धार
10 अप्रैल: सीता स्वयंवर, राम-विवाह एवं परशुराम संवाद
11 अप्रैल: राम वनवास एवं केवट प्रसंग
12 अप्रैल: भरत चरित्र एवं शबरी प्रसंग
13 अप्रैल: सुंदरकांड
14 अप्रैल: राम राजतिलक, पूर्णाहुति एवं भंडारा
आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के मुख्य संरक्षक गोस्वामी सुशील महाराज, संरक्षक पंडित प्रदीप शर्मा, मुख्य यजमान हरवीर मावी, संयोजक नरेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।समिति अध्यक्ष आनंद भाटी, महामंत्री कुलदीप शर्मा और कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का केंद्र बनेगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Post a Comment

और नया पुराने