ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता अशोक तोंगड़:
ग्रेटर नोएडा के ग्राम मकोड़ा में स्वर्गीय श्री मुंसी जी की 43वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके समाधि स्थल पर विधि-विधानपूर्वक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने स्व. मुंसी जी के आदर्शों, उच्च मूल्यों और समाज सेवा के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुंसी जी का जीवन समाज के लिए एक प्रेरणा है। उनके सिद्धांत और विचार आज भी लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर स्वामी सत्येवेश, हेमंत भाटी, आलोक भाटी, सतेंद्र सिंह भाटी, कपिल भाटी, पियूष भाटी एवं तरुण भाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
एक टिप्पणी भेजें