Top News

नोएडा में युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, नेहा स्वाइन और रोशनी सिंह ने ली सदस्यता

नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के विस्तार और सामाजिक सरोकारों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेक्टर-115 स्थित प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोएडा की प्रमुख भाजपा नेत्री नेहा स्वाइन और रोशनी सिंह ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर व्यापार मंडल के साथ मिलकर कार्य करने की सहमति दी।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन तथा महिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने दोनों नेताओं को विधिवत शपथ दिलाकर संगठन में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नेहा स्वाइन और रोशनी सिंह ने कहा कि वे हमेशा से समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही हैं। अब उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के मंच से वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों जुझारू महिला नेताओं के संगठन से जुड़ने से व्यापार मंडल को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से महिला उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने