Top News

गैस बुकिंग के लिए वैकल्पिक डिजिटल सुविधाओं का करें उपयोग — जिला पूर्ति अधिकारी

गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील: गैस बुकिंग के लिए वैकल्पिक डिजिटल सुविधाओं का करें उपयोग — जिला पूर्ति अधिकारी
 जिला पूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्धनगर ने एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि गैस बुकिंग के लिए केवल एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर निर्भर न रहें, बल्कि गैस कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न डिजिटल और वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि गैस बुकिंग के लिए निर्धारित मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर कई उपभोक्ताओं को नंबर व्यस्त मिलने, कॉल कनेक्ट न होने अथवा अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण जनपद के एलपीजी उपभोक्ता अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं और गैस आपूर्ति में समस्या होने जैसी भ्रामक स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई वैकल्पिक बुकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका उपयोग कर उपभोक्ता आसानी से गैस बुकिंग करा सकते हैं।
उपभोक्ता निम्न माध्यमों से गैस बुकिंग कर सकते हैं—
व्हाट्सएप बुकिंग: 7588888824
मिस्ड कॉल बुकिंग: 8454955555
एसएमएस/वीआरएस बुकिंग: 7718955555
इंडियन ऑयल वन एप (Indian Oil One App)
भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS)
ऑनलाइन पोर्टल: https://cx.indianoil.in
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपदवासियों से इन डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है, ताकि गैस बुकिंग की प्रक्रिया सरल और सुगम बन सके तथा अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने