नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण:आज श्रीराम मित्र मंडल नोएडा और मेदांता अस्पताल नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-९,नोएडा में हृदय को स्वस्थ रखने की जानकारी देने के लिए एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस परिचर्चा में मेदांता अस्पताल नोएडा के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ॰परनीश अरोड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए हृदय को स्वस्थ रखने संबंधी जानकारी प्रदान की और हृदय रोगों से बचाव के उपाय बताये।उन्होंने बताया कि हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है।यह पूरे शरीर में रक्त (Blood) पंप करता है और ऑक्सीजन तथा पोषक तत्व हर अंग तक पहुँचाता है। अगर हृदय स्वस्थ रहता है तो पूरा शरीर सही तरीके से काम करता है।उन्होंने बताया कि हृदय शरीर में रक्त को लगातार पंप करता है।रक्त के माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुँचती है।यह शरीर में बने कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।उच्च रक्तचाप,कोलेस्ट्रॉल बढ़ना,धूम्रपान और शराब,मोटापा,मधुमेह,अधिक तनाव,व्यायाम की कमी हृदय रोग का मुख्य कारण है।छाती में दर्द या दबाव,सांस लेने में तकलीफ,बहुत ज्यादा थकान,चक्कर आना,दिल की धड़कन तेज या अनियमित होना हृदय रोग का लक्षण है।इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।हृदय को स्वस्थ रखने के लिए,संतुलित आहार लें,हरी सब्जियाँ, फल, दालें और साबुत अनाज खाएँ।नियमित व्यायाम करें।रोज कम से कम 30 मिनट पैदल चलें।धूम्रपान और शराब से बचें।वजन नियंत्रित रखें।तनाव कम करें,योग और ध्यान करें।नियमित स्वास्थ्य जांच जैसे ,बीपी शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें।अगर अचानक तेज छाती दर्द,पसीना,उल्टी या सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें। यह दिल का दौरा हो सकता है।
इस अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल,महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता,पवन गोयल,कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग,सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल,मुकेश गुप्ता,अनूप नेगी,एसएम गुप्ता,आरसी गुप्ता,नवीन पोरवाल,अर्जुन अरोड़ा,कश्मीरीलाल गोयल,भानुप्रताप सिंह,ललित सिंघल,सहित कई दर्जन लोग उपस्थित थे।संस्था के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ॰परनीश अरोड़ा को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
एक टिप्पणी भेजें