ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत: नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट “स्माइल सागा ईविन्स 7.0” का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस फेस्ट में छात्रों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
फेस्ट के दौरान डीजे नाइट के साथ प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन कोस्तुब अग्रवाल अपनी प्रस्तुति देकर छात्रों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय इस फेस्ट में 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी, रैप वॉर, ओपन माइक शो सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जिनमें छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इस फेस्ट का आयोजन स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन डॉ. हेमंत साहनी तथा छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें