ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक टेक-कल्चरल-स्पोर्ट्स फेस्ट “इनोविजन–2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे टेकफेस्ट छात्रों के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्र न केवल व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं, बल्कि प्रबंधन कौशल भी विकसित करते हैं।
संस्थान के निदेशक (फार्मेसी) प्रो. भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों को जीवन में सफलता के लिए समय प्रबंधन, लीडरशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रो. राज कमल बत्रा ने बताया कि दो दिवसीय फेस्ट में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, कोड कैटेलिस्ट, टेक क्विज, ई-गेम्स, शब्दों के तीर, टेक पिकासो, रंगोली, ट्रेजर हंट, रोबो रेस और शार्क टैंक सहित कुल 28 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम (पहला दिन):
वॉलीबॉल फाइनल में आईईसी कॉलेज और गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गलगोटिया विश्वविद्यालय विजेता रहा।टेबल टेनिस में कृष्णा इंस्टिट्यूट, मोदीनगर के तरुण ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कैरम में आईईसी कॉलेज के कार्तिक तिवारी विजेता रहे।
टेक क्विज में आईईसी की टीम के यश और मान्या उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रोबो रेस में आईईसी के अंकित यादव ने बाजी मारी।इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक्स डॉ. बी. शरण, सीएफओ अभिजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी शरद माहेश्वरी द्वारा दी गई।
एक टिप्पणी भेजें