Top News

मनरेगा बचाओ संग्राम एवं संविधान सम्मान पदयात्रा को जनपद में जनसमर्थन, ग्रामीणों ने उठाए श्रमिक,किसान मुद्दे।

मनरेगा गरीब परिवारों की जीवनरेखा है: दीपक भाटी चोटीवाला!
 
गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता:  जिला कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम एवं संविधान सम्मान पदयात्रा” जनपद गौतमबुद्धनगर में राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरी। पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों, किसानों और वंचित वर्गों ने खुलकर अपनी समस्याएं और पीड़ा साझा की।
पदयात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए मनरेगा कार्यों में देरी, भुगतान संबंधी समस्याओं और रोजगार के अवसरों में कमी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। यात्रा ने स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिक और किसान अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वैदपुरा गांव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप नागर के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत किया गया, जहां स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को आगे रवाना किया गया। ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत कर समर्थन जताया।
इसके पश्चात सादुल्लापुर गांव में बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष विजय नागर के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। यहां बड़ी संख्या में युवाओं एवं बुजुर्गों ने मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। सादोपुर गांव में युवा नेता अवनीत बैसोया के नेतृत्व में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां ग्रामीणों ने भुगतान और कार्य आवंटन में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की।
यात्रा आगे बढ़ते हुए बादलपुर और कल्दा गांव पहुंची, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और श्रमिक हितों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया। पदयात्रा का समापन छिडौली गांव में आयोजित विशाल जनसभा के साथ हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने मनरेगा और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि मनरेगा गरीब परिवारों की जीवनरेखा है और इसे कमजोर करना सीधे गरीबों की आजीविका पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्रमिकों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से मिल रहा समर्थन जनता की जागरूकता और अधिकारों के प्रति बढ़ती सजगता का प्रमाण है।जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा को सफल बनाने वाले ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की कि “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान को आगे और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा तथा आगामी समय में बड़े जनआंदोलन आयोजित किए जाएंगे।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रा को जनसमर्थन और जनसंघर्ष का मजबूत स्वर प्रदान 

Post a Comment

और नया पुराने