Top News

जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झलक।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: महाशिवरात्रि पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झलक जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कक्षा 3-बी के विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति, संस्कृति और अनुशासन की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा और गरिमा के वातावरण में हुई। इस अवसर पर कई विद्यार्थी भगवान शिव, माता पार्वती और उनके गणों के स्वरूप में सुसज्जित होकर आए, जिसने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों का मन मोह लिया।असेंबली को आकर्षक बनाने के लिए मंच को सुंदर ढंग से सजाया गया था। विद्यार्थियों ने भगवान शिव विवाह तथा शिव तांडव पर आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को भगवान शिव के जीवन से संयम, शांत मन और सत्य विचार अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और जीवन में सकारात्मकता लाने का अवसर भी है।यह आयोजन विद्यालय में सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का एक प्रेरक उदाहरण बना।

Post a Comment

और नया पुराने