Top News

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नॉलेज वन स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में ,दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभ आरंभ किया गया ।
सर्वप्रथम श्री गणेश एवं सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्वलनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आरंभ किया गया।
सेमिनार में संस्थान के अध्यक्ष डॉ विनोद सिंह , प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा, उप प्राचार्य डॉ अर्चना सिंह , सचिव प्रबंधन डॉ एन सी शर्मा जी ने आए हुए समस्त अतिथियों एवं शिक्षाविदों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए , कॉन्फ्रेंस संचालिका मिस दिव्या सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का मंच से परिचय करवाया, कोर कमेटी से फिलिप्स जोसेफ ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा प्राचार्य की उपस्थिति में आए हुए शिक्षाविदों ने शोध पत्रिका का विमोचन किया सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुलोचना मोडूर Ms Sulochana Modur, ग्रेटर बोस्टन यूनाइटेड स्टेट , विमलेश वाधवा नेशनल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर मुख्य वक्ता के रूप में जुड़ी रही, तथा प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा डायरेक्टर आइक्यूएसी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा मुख्य अतिथि के रूप में संगोष्ठी में उपस्थित रहे सेमिनार में दो टेक्निकल सत्र आयोजित किए गए जिसमें चेयर एवं को चेयर पर्सन के रूप में क्रमशः डॉक्टर सुधीर कुमार ग्रुप डायरेक्टर एच आई एमटी ग्रेटर नोएडा, डॉक्टर रोशन लाल एसोसिएट प्रोफेसर एमिटी विश्वविद्यालय ,डॉक्टर पुनीत अग्रवाल जी ई & आर ए गाजियाबाद, प्रोफेसर प्रदीप तोमर असिस्टेंट प्रोफेसर गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ,डॉक्टर निखिलेश चंद्र शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग जी आई आई टी ,ने प्रस्तुत किए गए शोध पत्रों की विवेचना की ।इस दौरान हाइब्रिड मोड में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों , शिक्षाविदों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान में इसके उपयोग तथा आगामी चेतावनियों के विषय में भी अपने अपने विचारों को तर्कसंगत तरीके से प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत किया ।मंच संचालन समता सुमन एवम सिमरन ने किया, बेस्ट प्रेजेंटर का पुरस्कार संस्थान के डॉक्टर निखिलेश चंद शर्मा को उत्तम शोध पत्र की प्रस्तुति पर प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गयाअंतरराष्ट्रीय सेमिनार सुचारू रूप से समस्त कर्मचारियों के सहयोग से सफल रहा कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद प्रेषित किया गया तथा यह ज्ञापित किया गया की कार्यक्रम अपने प्रथम दिवस में अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहा है आयोजन मंडल का आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित मीडिया का आभार मीडिया प्रभारी डॉक्टर एन सी शर्मा जी ने व्यक्त किया

Post a Comment

और नया पुराने