Top News

जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के लिए गर्व का क्षण।

तनिष्क की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत 
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा जेपी पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव का अवसर है कि विद्यालय की कक्षा VIII के छात्र तनिष्क चोपड़ा ने रोहतक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर स्कूल एवं शहर का नाम रोशन किया।
गौरतलब है कि तनिष्क ने राज्य स्तरीय ट्रायल्स में भी दो पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की थी। अब राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल करने के बाद उनके 2017 वर्ल्ड गेम्स के लिए चयन की संभावनाएँ और भी प्रबल हो गई हैं, जो उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और खेल प्रतिभा को दर्शाता है।इस उपलब्धि पर स्पेशल ओलंपिक्स उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मुकेश शुक्ला ने जेपी पब्लिक स्कूल तथा ग्रेटर नोएडा को बधाई देते हुए तनिष्क के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की प्रिंसिपल मीता भंडुला, वाइस प्रिंसिपल अनिता पिल्लई तथा एचओडी (पीई/स्पोर्ट्स) नीरज सिंह ने भी तनिष्क चोपड़ा और उनकी कोच अक्षिता तोमर को शुभकामनाएँ देते हुए इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।
तनिष्क की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत 

Post a Comment

और नया पुराने