ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रेजिडेंसी वेलफेयर संगठन (DDRWA), गौतम बुद्ध नगर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र संगठन के अध्यक्ष एन.पी. सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण के एसीईओ सोमेश श्रीवास्तव एवं एसीईओ श्रीमती लक्ष्मी वी.एस. को सौंपा गया।संगठन ने नोएडा सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मृत्यु की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन, प्रशासन एवं प्राधिकरण की लापरवाही से हुई इस घटना से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।संगठन ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्न प्रमुख मांगें रखीं:क्विक रिस्पांस टीम का गठन, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जिम्मेदार एजेंसी तुरंत मौके पर पहुंच सके।
रोड इंजीनियरिंग सुधार, विशेषकर यू-टर्न, सड़कों के जोड़, रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर, संकेतक बोर्ड और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था।
खुले बड़े नालों को कवर करने की व्यवस्था, ताकि लोगों और पशुओं की दुर्घटनाओं से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।जलभराव या अन्य आपदा की स्थिति में हाईराइज इमारतों के निवासियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन हेलीकॉप्टर सहायता व्यवस्था।
सभी सेक्टरों को जोड़ते हुए ई-बस और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना।
नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सिटीजन चार्टर सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।
संगठन ने प्राधिकरण से इन सभी मुद्दों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एन.पी. सिंह के साथ महासचिव शेर सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, लीगल एडवाइजर सत्यवीर मुखिया, सचिव ममता तिवारी तथा सदस्य श्रीपाल फौजी एवं यशपाल नागर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें