Top News

रजत जयंती के 25 स्वर्णिम वर्ष पर जीएनआईओटी ग्रुप में सप्ताहभर चलेंगे भव्य आयोजन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, 12 फरवरी 2026:
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने संस्थापक दिवस एवं रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष पूर्ण) के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता की13 से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले फाउंडेशन वीक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। यह समारोह संस्था की 25 वर्षों की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान का उत्सव है।
प्रेस वार्ता में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, सीईओ जीआईएमएस स्वदेश कुमार सिंह, ग्रुप रजिस्ट्रार अनिल माधवाल, वीपी (पीआर) टी.एन. चौरसिया, तथा विभिन्न संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।सप्ताहभर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रमरजत जयंती समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं—
मैराथन दौड़ – स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु।
रक्तदान शिविर – मानव सेवा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से।
सिल्वर जुबली बॉटनिकल पार्क का उद्घाटन – पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगभग 250 पर्यावरण-अनुकूल पौधों का रोपण।
स्पोर्ट्स मीट – खेल भावना और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं।
एचआर काउंसिल मीट – उद्योग जगत और शिक्षण संस्थान के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा।
एलुमनी मीट – पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद और मार्गदर्शन का मंच।
‘नेकी की दीवार’ पहल – जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सामग्री, वस्त्र और उपयोगी वस्तुओं का संग्रह।
18 फरवरी को होगा मुख्य संस्थापक दिवस समारोह: समारोह का मुख्य आयोजन 18 फरवरी को होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों और एलुमनी को सम्मानित किया जाएगा।
छात्रों की सुरक्षा और प्लेसमेंट पर प्रबंधन की जानकारी
प्रश्नों के उत्तर में डॉ. धीरज गुप्ता ने बताया कि परिसर में 700 छात्र और 300 छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुरक्षित छात्रावास उपलब्ध है, जहां 24×7 सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था है।
प्लेसमेंट पर जानकारी देते हुए डॉ. सविता मोहन ने बताया कि लगभग 80% छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो चुका है, जिनमें कई छात्रों को एक से अधिक ऑफर प्राप्त हुए हैं। वहीं डॉ. अंशुल शर्मा ने बताया कि छात्रों की उद्योग-तैयारी के लिए आईआईटी एवं आईआईएम के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पुस्तक मेले और हरित परिसर की पहल
हेड लाइब्रेरियन एस.डी. नौटियाल ने जानकारी दी कि पुस्तक मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक विभिन्न विषयों की पुस्तकों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे छात्रों को नवीनतम ज्ञान संसाधन उपलब्ध होंगे।
शिक्षा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता
अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि रजत जयंती समारोह केवल उत्सव नहीं बल्कि शिक्षा, नैतिक नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की 25 वर्षों की यात्रा का प्रतीक है।

Post a Comment

और नया पुराने