ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता:लक्ष्मीबाई बस्ती द्वारा गामा-2, ग्रेटर नोएडा में 1 फरवरी 2026 को एक भव्य एवं सफल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गामा-2, डेल्टा-3 तथा आशियाना क्षेत्र के निवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदुत्व के मूल्यों, उसकी विशेषताओं तथा वर्तमान समय की चुनौतियों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति का भाव व्याप्त हो गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वदेश ब्रह्मचारी ने अपने उद्बोधन में हिंदुत्व की विशेषताओं, वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता कन्हैया लाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली कार्यों तथा हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार में उसके ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार साझा किए। आचार्य मनीष ने समाज के प्रत्येक वर्ग में हिंदुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।समिति का परिचय जी. पी. गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि मुकेश शर्मा ने देशभक्ति एवं हिंदुत्व पर आधारित ओजस्वी काव्य-पाठ से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। श्रीमती कांता देवी ने हिंदुत्व की अवधारणा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पाल नागर ने की और उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वचन प्रदान किए। सम्मेलन के दौरान समिति के सभी सदस्यों को सम्मान-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ।यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में रूपा गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, एम.पी.एस. तोमर, उत्तम भाटी, ज्ञानेंद्र खारी, पी. गोस्वामी, अधिवक्ता सुशील भाटी, कांता कुमारी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, हर्ष कुमार, बी.एस. राज, राज राजपूत, जितेंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया
एक टिप्पणी भेजें