ग्रेटरनोएडा वेस्ट/फेस वार्ता: जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय, बिसरख ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) पर 77 वां गणतंत्र दिवस झंडारोहण कर मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित आम जनमानस, बच्चों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के उपरांत जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान सभा के सदस्यों, संविधान सभा के अध्यक्ष और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद और संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ० भीमराव अम्बेडकर को नमन किये बगैर इस उत्सव को नहीं मनाया जा सकता है। । राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जैसे महामानव ने आज़ादी के आंदोलन का नेतृत्व किया और उच्च कुलीन वर्ग से आने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने जीवन के अनेक कीमती वर्ष आज़ादी पाने के लिए आन्दोलनों के दौरान जेल में गुज़ार दिए और आज़ादी के बाद ऐसा संविधान बनाकर देश में लागू कराया जो न सिर्फ अगले सैंकड़ों वर्षों तक प्रासंगिक रहेगा बल्कि हमारा संविधान हमें देश, राजनीति और समाज के प्रति कर्तव्यबोध भी कराता है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के दौरान चरण सिंह, मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, रिजवान चौधरी, धर्म सिंह बाल्मीकि, नीरज लोहिया एडवोकेट, निशा शर्मा, किशन शर्मा, रम्मा नैय्यर, गौतम सिंह, श्रुति कुमारी, कपिल भाटी एडवोकेट, रमेश वाल्मीकि, सुबोध भट्ट, अरुण भाटी, अरविन्द रेक्सवाल, तनवीर अहमद, दयानन्द नागर एडवोकेट, ओमकार सिंह राणा, गजन सिंह प्रधान, मोहित भाटी, रूपेश भाटी, बिन्नू भाटी, अवधेश भाटी, धीरा सिंह, जय प्रसाद,अमित, नरेश शर्मा, हीरा सिंह ठाकुर, संदीप भाटी एडवोकेट, ओमप्रकाश दीक्षित, आलोक जैन, कृष्ण नागर, फैजान मुखिया, वेद गुर्जर, रोशन सिंह, मनीष बाल्मीकि, मनीष, पियूष जाटव, सुमित, भूपेंद्र भाटी आदि कार्यकर्ता व लोग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें