तिरंगा भारत की आन बान शान शौर्य का प्रतीक है: तेजपाल नागर विधायक दादरी विधानसभा।
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भाजपा जिला कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा तिरंगा भारत की आन बान शान शौर्य का प्रतीक है।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराने का गणतंत्र दिवस प्रेरणादायी अवसर है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी दीपक सतेन्द्र नागर वीरेन्द्र भाटी कर्मवीर आर्य सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी मनवीर नागर लोकेश त्यागी अरुण प्रधान आदि जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
एक टिप्पणी भेजें