ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख)/फेस वार्ता:
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख): जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर – गद्दी छोड़” रैली की तैयारियों को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए नरवाल ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली देश की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित होगी। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का अपमान करने वाली सत्ता के खिलाफ यह जन आंदोलन अब देश की हर आवाज का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश के हर जिले से अधिकतम संख्या में लोग रैली में पहुंचे, ताकि लोकतंत्र की रक्षा का यह सामूहिक प्रयास और मजबूत हो सके।
उन्होंने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अंतिम चरण की रणनीति पर महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि जनपद से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक, बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन की कमान कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है और सभी टीमें पूरी सक्रियता के साथ जुटी हैं।बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष गांधी, आलोक गौड़, नरेश भाटी, जोगेश नेहरा, अनिल यादव, भीष्म दुहन समेत कई नेताओं ने विचार साझा किए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 14 दिसंबर की रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि यह लड़ाई संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।कार्यक्रम में अजय चौधरी, पुरुषोत्तम नागर, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, रिज़वान चौधरी, धर्म सिंह, सूबेदार सतपाल सिंह, सतीश शर्मा, रमेश यादव, सचिन जीनवाल, सुबोध भट्ट, कपिल भाटी एडवोकेट, आर.के. प्रथम, पुनीत मावी, मोहम्मद तकी, शिव चौटाला, राजू राव, मोहम्मद हबीब सहित बड़ी संख्या में जिला व शहर पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें