Top News

ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला का भव्य भूमि पूजन संपन्न, 11 से 20 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई-1, ऐछर-बिरौड़ा, ग्रेटर नोएडा में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक होने वाली श्री धार्मिक रामलीला के आयोजन को लेकर रविवार, 13 सितंबर 2026 को विधि-विधान से भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के सम्मानित एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर आयोजन की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि अगली पीढ़ी को यदि जीवन में कुछ देना है तो धन-संपत्ति से भी अधिक जरूरी चरित्र है। भगवान श्री राम से बड़ा चरित्र अभी तक मानव समाज के सामने नहीं आया है। सनातन संस्कृति ने दशहरा महोत्सव और रामलीला के माध्यम से आम जनमानस को परिवार के साथ भगवान श्री राम की लीलाओं से जुड़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक रामलीला कमेटी इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
आधुनिक तकनीक और भव्य मंच होगा आकर्षण
महासचिव ममता तिवारी ने बताया कि कमेटी के पास 60 वर्षों के अनुभव वाले निर्देशक हैं, जिनके अनुभव और दृष्टिकोण से रामलीला को विश्व स्तरीय स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बच्चों को रामलीला से इस प्रकार जोड़ने का प्रयास किया जाएगा कि वे भगवान श्री राम के चरित्र से परिचित होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें।
संस्थापक राजकुमार नागर ने बताया कि इस बार 100 से अधिक कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके लिए 350 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा बहुमंजिला मंच तैयार किया जा रहा है। आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि के अद्भुत संयोजन के साथ रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
संस्थापक प्रदीप शर्मा पंडित ने बताया कि विशाल बैकग्राउंड में तीन विशाल एलईडी के माध्यम से पूरे ग्राफिक्स को नियंत्रित किया जाएगा। इससे दर्शकों को ऐसा अनुभव होगा, जैसे वे किसी थिएटर में बैठकर कार्यक्रम देख रहे हों। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्रवासी अत्यंत आनंददायक और भव्य रामलीला का अनुभव करेंगे।
संस्थापक शेर सिंह भाटी ने कहा कि रामलीला मंचन की शुरुआत से लेकर दशहरा महोत्सव तक पूरा आयोजन भव्य और विश्व स्तरीय स्वरूप में किया जाएगा। इसमें आधुनिक तकनीक का व्यापक सहयोग लिया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान प्रभु श्री राम की लीला के साथ देश की कई प्रमुख हस्तियों की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये सभी विषय इस बार रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव के केंद्र बिंदु में रहेंगे।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेजपाल नागर एवं विशिष्ट अतिथि ईश्वर दयाल सहित भाजपा अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी, राजे कसाना, रामप्रकाश मावी, गीता पंडित चेयरमैन दादरी, पंकज रोसा, सुनील चावड़ा, दीपक भाटी, वीरेंद्र रोसा, प्रमोद भाटी, मुकेश नागर, नरेंद्र नागर, इलम सिंह नागर, राजेश भाटी एवं सरदार गुरु दीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरेंद्र भाटी, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गौतम, महेश शर्मा बदोली, रोशनी सिंह, चेनपाल प्रधान, सत्यवीर मुखिया, जितेंद्र भाटी, महेश कमांड फिरे प्रधान, पीपी शर्मा, यशपाल नागर, श्याम सुंदर फौजी, सचिव बीरपाल मावी, गीता सागर, ज्योति सिंह, पवन भाटी, तेजकुमार, भगवत भाटी, राकेश भाटी, राकेश बसोया, विनीता, गीता भाटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने