Top News

‘Rooted in Love, Growing with Joy’ की थीम पर हुआ आयोजन, बच्चों और दादा-दादी के बीच मजबूत हुआ भावनात्मक रिश्ता

जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ समारोह, नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों एवं उनके दादा-दादी के लिए ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विषयवस्तु ‘Rooted in Love, Growing with Joy’ रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भावना शर्मा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने स्वागत संबोधन के माध्यम से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं दादा-दादी का अभिनंदन किया।
समारोह में नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गायन, क़व्वाली एवं नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को भावपूर्ण और उल्लासपूर्ण बना दिया। वहीं, दादा-दादी के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती भावना शर्मा ने अपने संबोधन में दादा-दादी के स्नेह, जीवन-अनुभव और संस्कारों के महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में दादा-दादी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके साथ बिताया समय बच्चों के लिए मूल्यवान सीख का आधार बनता है।
समारोह ने बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच प्रेम, आत्मीयता और पीढ़ियों के सुदृढ़ संबंधों को भावपूर्ण अभिव्यक्ति प्रदान की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं जलपान के साथ हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने