Top News

इंडिया बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो 2026: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का बायोएनर्जी निवेश हब।

गौतमबुद्धनगर, फेस वार्ता 07 अगस्त, 2026:इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी एवं उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाने वाला 'इंडिया बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो 2026’ उत्तर प्रदेश को भारत के बायोएनर्जी हब के तौर पर स्थापित करेगा। यह एक्सपो 11-13 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा‌।
विभिन्न मंत्रालय भी इस एक्सपो में भागीदारी कर के इसे अपना सहयोग प्रदान करेंगे इस एक्सपो से उत्तर प्रदेश के ग्रीन एनर्जी मिशन को काफी मजबूती मिलने उम्मीद है। इसमें राज्य के प्रगतिशील नीतिगत माहौल, बायोमास के भरपूर संसाधनों, तेजी से बढ़ती इथेनॉल और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) क्षमता और बायोएनर्जी वैल्यू चेन में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। देश-विदेश के नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों, टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, शोधकर्ताओं और इनोवेटर्स को एक साथ लाकर, यह एक्सपो निवेश को गति देने, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को बढ़ावा देने और राज्य में बायोएनर्जी के क्षेत्र में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने की तरफ एक मुख्य कदम है।
 तीन दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में बायोएनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाले उद्योग जगत के दिग्गज बायोएनर्जी, ग्रीन फ्यूल और कम-कार्बन वाली टेक्नोलॉजी पर अपने अपने विचार व्यक्त करेंगे। 
बायोएनर्जी पर होने वाले देश के सबसे बड़े एक्सपो में सीईओ राउंडटेबल, नीतिगत बातचीत और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG), इथेनॉल, बायोमास, वेस्ट-टू-एनर्जी, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF), ग्रीन हाइड्रोजन, बायो-मोबिलिटी और कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों के द्वारा उत्तर प्रदेश के उस विज़न को और मज़बूत करेंगी जिसके तहत राज्य को स्वच्छ ऊर्जा में निवेश और बायोएनर्जी इनोवेशन के लिए भारत का प्रमुख केंद्र बनाना है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी के महानिदेशक श्री संजय गंजू ने कहा, "उत्तर प्रदेश में भारत का प्रमुख बायोएनर्जी हब बनने के लिए सभी ज़रूरी चीज़ें मौजूद हैं जैसे कि भरपूर फीडस्टॉक, प्रगतिशील नीतियां, मज़बूत इंडस्ट्रियल क्षमता और प्रतिबद्ध नेतृत्व। यह एक्सपो दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टर्स और पॉलिसी बनाने वालों को एक मंच पर लाएगा, जिससे इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन और सहयोग के नए मौके बनेंगे। हमें विश्वास है कि यह इवेंट उत्तर प्रदेश के ग्रीन एनर्जी मिशन को नई गति देगा और साथ ही एनर्जी सिक्योरिटी, ग्रामीण समृद्धि और कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था के भारत के व्यापक विज़न को आगे बढ़ाएगा।" 'इंडिया बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो 2026’ के तीसरे संस्करण में देश और विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन को आगे बढ़ाने और बायोएनर्जी इनोवेशन व इन्वेस्टमेंट के ग्लोबल हब के तौर पर अपनी स्थिति को मज़बूत करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका और भी अहम होगी।

Post a Comment

और नया पुराने