200 से अधिक प्रदर्शक और 20,000 से अधिक आगंतुक होंगे शामिल; व्यावसायिक आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क
ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता : इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उद्योग की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘छठा ईवी इंडिया एक्सपो 2026’ का आयोजन 1 से 3 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।
इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज द्वारा ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 200 से अधिक प्रदर्शकों और 20,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों की भागीदारी की उम्मीद है। यह आयोजन इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग से जुड़े निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, स्टार्टअप्स, निवेशकों, नीति-निर्माताओं, डीलरों, वितरकों और कॉरपोरेट खरीदारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।
प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक कार, दोपहिया एवं तिपहिया वाहन, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक बस, कमर्शियल वाहन और हाइब्रिड वाहनों के साथ ईवी कंपोनेंट्स एवं एक्सेसरीज, बैटरी एवं बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, चार्जिंग उपकरण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, पावरट्रेन, मोटर, कंट्रोलर, स्मार्ट मोबिलिटी, सॉफ्टवेयर तथा अन्य संबंधित तकनीकों के नवीनतम उत्पाद एवं समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे।
ईवी इंडिया एक्सपो का उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के साथ उद्योग में व्यापार, निवेश, तकनीकी नवाचार और रणनीतिक साझेदारियों के नए अवसर तैयार करना है। प्रदर्शनी के दौरान पांच से अधिक बिजनेस नेटवर्किंग गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
एक टिप्पणी भेजें