मथुरा-वृंदावन/ फेस वार्ता बी पी सूर्यवंशी: श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर श्री द्वादश धाम, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, ग्राम पिथौरा स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
भगवान शिव की आराधना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, महासचिव प्रवीण पांडे, बीनू शर्मा, विनोद करनानी, शिवराज शर्मा, सोनू शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। चतुर्थ सोमवार के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
एक टिप्पणी भेजें