ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से संचालित इंटरैक्ट क्लब, प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पिन लगाकर उनके दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान भव्या कुशवाहा को प्रेसिडेंट, हर्षिता कौल को सेक्रेटरी तथा आध्या गर्ग को ट्रेजरार के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई। क्लब के अन्य इंटरैक्टर्स को भी पिन लगाकर उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।
क्लब ट्रेनर सौरभ बंसल ने गत वर्ष की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही, नई टीम के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में प्रज्ञान स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित रोटेरियन्स का पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को तैयार करने में कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना मैडम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रो. शैलेश चंद्र वार्ष्णेय, आईपीपी रो. ऋषि के. अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष रो. एम.पी. सिंह, रो. के.के. शर्मा, रो. अतुल जैन, रो. राहुल शर्मा, रो. संजय गर्ग, रो. अंकुर गर्ग एवं रो. रणजीत सिंह सहित अन्य रोटेरियन्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने इंटरैक्ट क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से सामाजिक सेवा, नेतृत्व और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी — विनोद कसाना
एक टिप्पणी भेजें