ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:भट्टा गांव स्थित श्मशान स्थल की बदहाल स्थिति को लेकर विकास एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। श्मशान स्थल की साफ-सफाई, आवश्यक सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई।
वार्ता के दौरान श्मशान स्थल की वर्तमान स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराते हुए वहां साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्था और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने श्मशान स्थल का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के सकारात्मक रुख के बाद स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर मनोज चौधरी, पूर्व प्रत्याशी जेवर विधानसभा, ने कहा कि श्मशान स्थल केवल अंतिम संस्कार का स्थान नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं, सम्मान और गरिमा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे स्थानों पर स्वच्छता, उचित व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भट्टा गांव के श्मशान स्थल के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे।
एक टिप्पणी भेजें